बाढ़ नियंत्रण की पांच परियोजनाओं से 40 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ13.65 करोड़ की लागत आएगी परियोजनाओं परधामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर की ओर से 13.65 करोड़ की लागत से पांच परियोजनाओं पर बाढ़ नियंत्रण कार्य चल रहा है। 15 जून से पहले सभी परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है। जिनके पूरा होने पर करीब 40 ज्यादा गांवों के लोगों को बाढ़ की आशंका निजात मिलेगी।अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि खो नदी के दाएं किनारे पर स्थित मुकुरपुरी, सिपहियो वाला तटबंध, ग्राम ज्योतहिम्मा और ग्राम इब्राहिमपुर में बाढ़ निरोधक कार्य किए जा रहे है। इन परियोजना पर करीब 137.54 लाख की लागत आ रही है।बिजनौर में धारा नदी के बाएं किनारे पर स्थित गांव घासी वाला, नारायण वाला, मीरापुर एवं हिदायतपुर में 65.88 लाख की लागत से कार्य हो रहा है। वहीं खो नदी के दाएं किनारे पर स्थित मार्जिनल, सुंदर वाली बांध के किलोमीटर 1400 से किलोमीटर 2670 के मध्य कटाव निरोधक कार्य हो रहा है। जिस पर 409.46 लागत की लागत आ रही है।खो नदी के बाएं किनारे स्थित तिपरजोत पर 305.68 लाख, नकटा नदी के बाएं किनारे पर स्थित कस्बा बढ़ापुर की बाढ़ से सुरक्षा के लिए 266.77 लाख और खो नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम कादरगंज की बाढ़ से सुरक्षा के लिए 179.42 लाख की लागत से परियोजना पर काम चल रहा है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed