एसपी ने इनकम टैक्स के उच्चाधिकारियों को दी सूचना, ब्योरा मांगा.उच्चस्तरीय जांच की उठ रही मांग, पुलिस को तहरीर में नहीं दी गई चोरी हुए वैध अवैध सोने की जानकारी!.#हरदोई: शहर के सिनेमा रोड स्थित अतुल ज्वेलर्स में कथित तौर पर करोड़ों के सोने की हुई चोरी की घटना किसी के गले नहीं उतर रही है। एक युवक की आत्महत्या के बाद जिले के नागरिक इस मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों को इस चोरी दी सूचना दी है। उच्चाधिकारियों से फर्म की ओर से दाखिल किए जाने वाले आयकर के विवरण को भी मांगा है। दरअसल, अंदरखाने चर्चा है कि अतुल ज्वैलर्स के यहां से चोरी हुए जेवरों की मात्रा बहुत अधिक है। यह जेवर फुटकर में चोरी किए गए थे। हालांकि अतुल ज्वेलर्स की ओर से अभी तक कुल कितना सोना या उसकी कीमत की कोई स्पष्ट जानकारी लिखित रूप से नहीं दी गई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आए दिन दुकान से 20-30 ग्राम सोने के जेवर चोरी हो रहे थे, लेकिन फिर भी दुकान मालिक को इसका पता क्यों नहीं चला? मंगलवार को अरविन्द गुप्ता की मौत के मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि ढाई साल से ज्यादा समय से दुकान से जेवर चोरी हो रहे थे, लेकिन इसकी सूचना अतुल ज्वेलर्स के मालिक की ओर से पुलिस को कभी नहीं दी गई। उम्मीद है कि अब गैर दस्तावेजी सोना चोरी के मामले की जाँच आयकर विभाग के अधिकारी भी करेंगे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।