अपडेट लखनऊ के मोहनलालगंज रेंज स्थित अचलीखेड़ा बैराज क्षेत्र में इंदिरा नहर (शारदा सहायक) का जलस्तर कम होने से छह डॉल्फिन फंस गईं। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। कई लोग डॉल्फिन को देखने और वीडियो बनाने लगे।सूचना पर नगराम थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी डॉल्फिन को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।*बचाई गई डॉल्फिन को एक बड़ी पॉलीथिन में पानी भरकर मिनी ट्रक में रखा गया*डॉल्फिन की जान बचाने के लिए उन पर लगातार पानी के छींटे मारे जाते रहे। इसके बाद उन्हें बाराबंकी ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया गया।रिपोर्टर मोहम्मद शाबान लखनऊ

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।