रिपोर्टर:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं शहर के बच्चों बीच निकट दातागंज तिराहा स्थित रामलाल पैलेस के निकट हाल ही में आई तेज आंधी में विद्युत पोल गिर गया है जो कि रोड की की तरफ हवा में तारो की वजह से लटक रहा है, विभाग को इसकी जानकारी दैनिक आधार पर दी जा रही है लेकिन एक्सियन को इससे कोई फरक नहीं पड़ रहा है। मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर ऊंचे ऊंचे ट्रक का आवागमन दिन रात रहता है जहां एक लोहे का पोल रोड पर हवा में झूल रहा है इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जबकि स्थानीय लोगों की माने तो विभाग के छोटे से लेकर बड़े बड़े अधिकारियों तक इसकी जानकारी दी गई है लेकिन फिर भी कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है।


वहीं के लोगों का कहना है कि पनवाड़िया विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ समित कुमार साहू को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है उन्होंने उसको ठीक कराने का आश्वासन दिया था लेकिन वह सब ठंडे बस्ते में डाल कर छोड़ दिया ।
स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि अधीक्षक अभियंता को व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग करके पोल की दशा दिखाई गई थी फिर उस पर कोई अमल नहीं किया गया।
अब देखना यह है कि विद्युत विभाग के अधिकारी किसी बड़ी घटना होने से पहले ही पोल को बदलवाएंगे या फिर किसी बड़ी घटना होने का इंतजार करेंगे ।
इस संबंध में अधिकारियों से बात करनी चाही तो उनका सीयूजी नंबर नॉट रिचेबल आ रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।