ब्रेकिंग न्यूज स्योहारा/ बिजनौर…….सीएचसी स्योहारा अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज ब्लॉक स्योहारा के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर 28 मई को अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा के अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही ने बताया कि आज ब्लॉक के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों और राष्ट्रीय टीकाकरण सत्रों पर किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रूप से अंतर्राष्ट्रीय माहवारी सुरक्षा दिवस मनाया गया । किशोरियों को सेनेटरी पेड्स आदि भी वितरित किए गए साथ ही उनकी खून की जांच कर टीडी टीकाकरण भी किया गया। इस वर्ष की थीम” टू मेक मेंस्ट्रुअल ए नॉर्मल पार्ट ऑफ लाइफ ” है ।इस दौरानमाहवारी स्वच्छता दिवस (मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे) हर साल 28 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है:1. *जागरूकता बढ़ाना*: माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना।2. *शिक्षा और जानकारी*: माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना।3. *कलंक को दूर करना*: माहवारी के बारे में समाज में व्याप्त कलंक और भ्रांतियों को दूर करना।4. *स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देना*: माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।इस दौरान हैल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, फार्मासिस्ट योगेश कुमार,हरीश कुमार,प्रदीप रावत, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, डीईओ राशि,अनम, हरिओम सिंह,कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर संगीता, मोहिनी ,ए एन एम माधुरी, गायत्री, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *