स्योहारा/ बिजनौर…. बीडीओ स्योहारा की अध्यक्षता राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई बी टी एफ मीटिंग । आज विकासखंड स्योहारा के बीडीओ श्री राम कुमार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी श्री राम कुमार जी ने सभी को आदेशित किया कि कोई भी बच्चा राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीका लगने से नहीं छूटना चाहिए। शासन की प्राथमिकता बच्चों का टीकाकरण कराना है ताकि बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके ।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा के अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही बताया कि सहसपुर कस्बे में आशा ,आंगनबाड़ी आदि की पोस्टिंग ना होने के कारण राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम में परेशानी आ रही है । यहां पर अवरोध परिवार भी ज्यादा है।यहां पर टीमवर्क के द्वारा पास की संगिनी और आशा से काम लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रम को गति दी जा रही है। इस दौरान आई ओ वीर सिंह , डब्ल्यू एच ओ मॉनिटर दिनेश कुमार , चीफ फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह रावत , ए आर ओ आलोक कुमार ,बीपीएम शालिनी बिश्नोई , डी ओ अनम,राशि और समस्त अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।