वाराणसी।दिनांक 05/06/2025लॉ एंड ऑडर वाराणसी कमिश्नरेट एवं एसीपी दशा स्वामेध और दशास्वामेध sho गंगा दशहरा पर घाट पर निरक्षण करते किया। वहीं साथ में समाज सेवा सोसायटी उत्तर प्रदेश जिला वाराणसी के वैलियटर भी मौजूद रहे। गंगा दशहरा पर आज सुबह से वाराणसी, घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन स्नान, पूजा और दान का सिलसिला चला। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। काशी में गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं।अस्सी घाट पर मां गंगा को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। देर रात से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। सुबह से ही लोग मां गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य कर आस्था में सराबोर नजर आ रहे हैं। आज शाम काशी में विशेष गंगा आरती होगी। घाटों पर दीप सजाए जाएंगे। दशमी तिथि 4 जून की रात 11:55 बजे से लगकर 6 जून की रात 2:14 बजे तक है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा आज 5 जून को मनाया जा रहा है।वाराणसी से रिपोर्ट सलीम जावेद

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *