बाराबंकी जिला कारागार का औचक दौराजज, डीएम और एसपी ने बैरकों से लेकर सीसीटीवी तक की जांच कीजिला क्राइम रिपोर्टर विशाल गुप्ता बाराबंकी में जिला कारागार की व्यवस्थाओं का गुरुवार को उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सीजेएम सुधा सिंह के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जेल का दौरा किया।अधिकारियों ने जेल की सभी बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और महिला बैरक की जांच की। 18 से 21 वर्ष के किशोरों के लिए बने किशोर सदन का भी निरीक्षण किया गया।टीम ने कारागार की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुसार संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि बंदियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर जे.पी. तिवारी और अन्य कारागार कर्मी मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।