ठाकुरद्वारा रोड स्थित अवैध अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर- विरोध के बावजूद निष्पक्ष कार्यवाई से मचा हड़कंप अंकुल प्रजापतिस्योहारा। नगर के मुख्य मार्ग सहित शहर के बीचों बीच कई दशकों से व्यापारियों सहित आम लोगों ने कर रखे अतिक्रमण को हटाने के लिये पालिका ने अभियान चलाया। पालिका की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।बुधवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल , हल्का लेखपाल अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ ठाकुरद्वारा मार्ग पर दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों में रोष दिखाई दिया तो वही कुछ लोगों ने पालिका के इस कार्य सही बताया। अचानक हुई इस कार्यवाही से सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ठाकुरद्वारा रोड से शुरू हुए अभियान में अनेक स्थानों पर छुटपुट विरोध के बाद अतिक्रमण हटाया गया तो वहीं टीम दो दिन बाद मुख्य बाजार में हो रहे अतिक्रमण को हटाया जायेगा। अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों को मुनादी व नोटिस के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। सभी अवैध कब्ज़ाधारक खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें। कुछ लोगों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है जिनको समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, मोहम्मद शान, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।———————————-” शासन के आदेश अनुसार अधिकारियों के आदेश पर नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। जो अपना अतिक्रमण नहीं हटायेगा उसको पालिका पुलिस बल के सहयोग से हटाएगी।’विजेन्द्र सिंह पाल ईओ नगर पालिका स्योहारा

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।