*हाटा के भड़कुलवा में ज्वेलर्स की दुकान से चोरी, शटर तोड़कर सोने-चांदी के साथ नगदी उठा ले गए चोर*जिला संवाददाता कुशीनगर/ चंद्रकिशोर जायसवाल हाटा-कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के भड़कुलवा चौराहे पर स्थित एक ज्वेलर्स के दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर आभूषण रखने वाली तिजोरी को ही उठा ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।दुकान के मालिक अशोक वर्मा गांव अहिरौली तुलादास के निवासी हैं। आज सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा और मालिक को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान में सामान बिखरा मिला।कुछ देर बाद में नहर के किनारे टूटी तिजोरी मिली। दुकानदार के अनुसार चोर तिजोरी से लगभग दो किलो चांदी के आभूषण, 10 ग्राम सोने के आभूषण और 50 हजार रुपए नगद ले गए। गनीमत की बात है कि पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।स्थानीय प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि चोरी के मामले दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ रहे चोरी की घटनाओ से आसपास के लोगों में डर का माहौल है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।