ब्यूरो रिपोर्ट पंकज कुमार

पैला में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास व नींव पूजन, शिलापट्ट पर गांव का नाम नहीं लखीमपुर/बेहजम* विकासखंड बेहजम की ग्राम पंचायत पैला में जनपद लखीमपुर खीरी का पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शिलान्यास व भूमि पूजन मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सोनू(143 विधानसभा क्षेत्र कस्ता) के कर कमलों द्वारा किया गया।विवाद तब खड़ा हो गया जब शिलापट्ट पर गांव व ग्राम प्रधान नाम गायब मिला। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। हांलांकि विधायक ने तुरंत बदलवाने के निर्देश दिए।2883.25 लाख लागत से विद्यालय बनेगा। यह विद्यालय प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक आवासीय विद्यालय होगा।यह विद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल का हिस्सा है। प्रदेश में कुल 57 ऐसे मॉडल कम्पोजिट आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में पंडित आभास अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय, पूर्व, एक्सईएन शैलेश कुमार, जेई योगेंद्र वर्मा और ग्राम प्रधान श्रीपाल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।