अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, दंपती सहित चार घायलहरदोई। बिलग्राम होकर उन्नाव के लिए जाने वाली प्राइवेट बस शुक्रवार शाम हरदोई से उन्नाव जा रही थी। हरदोई रोड पर स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बिलग्राम नगर के मोहल्ला रफैयतगंज निवासी महजबी (35) और उसकी पुत्री कुलसुम (7), गुरौली निवासी राम किशोर और उनकी पत्नी रामश्री, सुल्हाड़ा निवासी राधेश्याम (31) और हरदोई के चंदीपुरवा निवासी मंजू सिंह (45) घायल हो गईं। घटना की जानकारी पर तहसीलदार अमित कुमार, कोतवाल अरविंद रॉय मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।