लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।मितौली कोतवाली में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रमः पुलिस अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोरमितौली खीरी। मितौली कोतवाली में विश्व योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक मितौली के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में सुबह 6ः30 बजे योग कार्यक्रम शुरू हुआ। इस 1 घंटे के सत्र में सभी पुरुष और महिला पुलिस कर्मी, उप निरीक्षक और अन्य अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना था। साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना था।प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। सभी ने इस पहल की सराहना की।रिपोर्टर योगेश कुमार गौतमएम डी न्यूज़ब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी8756799044

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed