सहसवान : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन और पुलिस की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर खाली पड़ी सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा किया हुआ था। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह के निर्देशन में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस फोर्स और पालिका कर्मियों की टीम के साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान अवैध कब्जाधारकों ने विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन चलाकर जमीन कब्जा मुक्त करा दी। इस मौके पर फरीद अहमद खां, गुड्डू मियां, जमशेद अली समेत पालिका एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *