हरदोई……कछौना। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार में पति से झगड़ कर महिला ने गुरुवार सुबह जहर खा लिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर देेर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी नीतू (35) ने गुरुवार की सुबह जहर खा लिया। जब उसे उल्टियां आने लगी, तब परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद वह महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे।जहां इलाज के दौरान देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका केे पति बाबूलाल ने बताया कि नीतू की तबीयत खराब चल रही है। डॉक्टर ने चावल खाने से मना किया था।जब उसने मना किया, तो वह झगड़ने लगी। इससे नाराज होकर गुरुवार सुबह उसनने जहर खा लिया। घटना की सूचना पर मायके पिहानी के थितिर गांव निवासी भाई पवन मौके पर आया। उसने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *