Id.no UP3105872262804MAR06081985

Ref.no 22AUG2024LMP001727

गोला खीरी में स्वर्गीय डॉ. विनोद वर्मा के सुपुत्र डॉ. विपुल शंकर वर्मा द्वारा स्थापित अरुण्या आयुर्वेदा क्लीनिक एवं पंचकर्मा स्पेशलिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अमन अरविंद गिरी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्लीनिक का उद्घाटन कर इसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व और इसकी बढ़ती उपयोगिता पर बल देते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि प्राकृतिक और शुद्ध चिकित्सा पद्धतियों की ओर लौटना आज की आवश्यकता है, और इस प्रकार के सेंटर समाज को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – मकसूदन गिरी, डॉ. मालिक, डॉ. रवि, डॉ. एस. के. वर्मा, डॉ. सर्वेश वर्मा, अवधेश मिश्रा (गुरु जी), भेकराम वर्मा, के. के. शुक्ला, प्रिंकल जलोटा, प्रधान मुकेश गुप्ता, उमेश शुक्ला, प्रधान रोहित, शिक्षक नरेंद्र वर्मा, प्रधान जीतेंद्र बाजपेई, प्रधान रोहित सिंह सहित अनेक विशिष्ट जन मौजूद रहे।सभी ने डॉ. विपुल शंकर वर्मा को इस लोककल्याणकारी पहल के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह क्लीनिक न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।