मितौली खीरी: सकुशल मुहर्रम का त्योहार सम्पन्न होने पर ताजियेदारों ने सीओ व एसएचओ को सम्मानित किया।
सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार व एसएचओ शिवाजी दुबे को ताजियेदारों ने फूल मालाएं पहनाई व स्मृति चिन्ह भेंट किए।
एसएचओ के समझाने पर ताज़िएदारों ने आगामी मुहर्रम त्योहार 2026 में 10 फिट से ज्यादा ऊंचा ताजियां न रखने का भी पुलिस प्रशासन को सर्वसम्मति से भरोसा दिलाया। विदित हो कि त्योहार के पूर्व पीस कमेटी की बैठक में ताजिया 10 फीट से ऊँचा न रखने की अपील की गई थी क्योंकि ऊँची ताजिया से बिजली के तारों से उलझने तथा किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है इतना ही नहीं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार ने पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस के रूट का भी निरीक्षण किया था और शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की थी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *