रिपोर्ट-हिमांशु राज

विकासखंड सीतापुर के ग्राम पंचायत बनैया के बलखंडीपारा के सड़कों की बदहाल अवस्था है , ग्रामीणों कोआवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।ग्रामीणों ने इस बावत बताया की समस्या को दूर करने जनप्रतिनिधियों से लंबे समय से सड़क सुधार की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक उनकी बातों को संज्ञान में नहीं लिया गया है उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ग्रामीणो ने बताया कि स्कूली छात्रों नागरिकों को इस रोड से गुजरना काफी कष्ट कारक है बरसात में स्थिति और विकट हो जाती है सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है जिस चलना मुश्किल हो गया है सड़क के खराब स्थिति से बाइक और दूसरे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है सड़के कीचड़ से सन जाते हैं जिससे लोगों को चलना और भी मुश्किल हो जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed