पलिया विधानसभा क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर मोतीपुर रोशननगर वृंदावन में खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने जनता दरबार लगाकर सुनी क्षेत्र की समस्याएं और जनता दरबार में मौजूद लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को संसद उत्कर्ष वर्मा को कराया अवगत। संसद में संबंधित अधिकारियों से बात कर दिया आश्वासन। इसी कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक पीडीए पंचायत में पीडीए सांसद का लोगों ने भव्य स्वागत किया। पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि इस डबल इंजन सरकार में देश व प्रदेश की हालत बद से बेहतर होती जा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने तो नौनिहालों से अब शिक्षा से दूर करने का मन बना लिया है। प्राइमरी पाठशाला बंद हो रहे हैं दिन प्रतिदिन नए मधुशाला खुल रहे हैं। खाद के लिए लोगों को लाठियां खानी पड़ रही है। इस सरकार में आम जनमानस अपना जीवन कैसे यापन कर रहा है या आप लोगों से बेहतर और कोई नहीं जान सकता।

महंगाई में आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पीडीए पंचायत के जरिए लोगों से अपील की 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दो। जब तक प्रदेश की कमान सही हाथों में नहीं जाएगी तब तक कुछ बदलने वाला नहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टार्लेस की बात करते हैं जबकि प्रदेश में क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। महंगाई भ्रष्टाचार में लगातार बहुत बढ़ोतरी हो रही है। सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा पीडीए पंचायत में आए हुए सभी लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। इस मौके पर पलिया विधानसभा प्रभारी प्रीतेंद्र सिंह कक्कू अरुण यादव जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रोहित वर्मा सोनू वर्मा गुलशन गौतम बाबू गौतम मुनीष वर्मा आफताब खान भोगनाथ आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।