हरे पेड़ मत काटो भैया :- स्कूल के बच्चे।

बाराबंकी। प्रदेश सरकार व वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति प्रदान करने के लिए जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे जीवन रक्षार्थ एक पौधारोपण अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अरुणोदय पब्लिक स्कूल मसूदपुर में एक पेड़ गुरु के नाम वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने हरे पेड़ मत काटो भैया कविता सुनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मंडल वन अधिकारी एस डी ओ वरुण मिश्रा ने कहा कि बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए हम आप सभी को आगे आना होगा जिसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगा कर उनका पालन पोषण करना होगा एवं अपने हरे भरे दरख़्तों को बचाना होगा।

वहीं सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन एवं भाजपा नेता डॉक्टर विवेक सिंह वर्मा ने कहा कि जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा आज एक पेड़ गुरु के नाम वृहद पौधरोपण किया गया है जो सरकार के अभियान एक पेड़ मां के नाम में ही समाहित है क्योंकि प्रथम गुरु हम सबकी मां ही होती है फिर आज गुरु पूर्णिमा का शुभ अवसर भी है।इसलिए आज का यह कार्यक्रम बहुत उत्तम रहा।देवा ब्लाक प्रमुख देवा धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस संगठन द्वारा आज नहीं विगत कई वर्षों से जीवन रक्षार्थ एक पौध रोपण अभियान चला कर जन्मदिन,मुंडन संस्कार,विवाह वर्षगांठ, तेरहवीं संस्कार,धार्मिक व राष्ट्रीय पर्वों पर विशेष रूप से पौधे रोपित किए जाते है जिससे अमाजनमानस में जागरूकता देखने को मिल रही है।इस संगठन का यह अभियान अति सराहनीय है।संगठन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने सभी शुभ अवसरों पर एक एक पौधा लगाने एवं प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ो की कटान को रोकने की अपील की।
इस अवसर पर अरुणोदय पब्लिक स्कूल के मैनेजर एवं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी विजय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय यादव,जी एस आर सी आयुर्वेद कंपनी के स्टार डायरेक्टर एवं बोर्ड मेंबर राम फल,सिल्वर ऊषा सिंह,जे के ए युवा ब्लॉक अध्यक्ष देवा अमन कुमार उर्फ देवा यादव,वन दरोगा हरीराम यादव,ग्राम प्रधान राज कुमार उर्फ राजू ,अतुल यादव,अभिनव यादव,निक्की यादव,बेचू लाल,विनोद चौहान,उमेश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में स्कूल के बच्चें मौजूद रहे।अंत में स्कूल के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *