गोला गोकरणनाथ लखीमपुर खीरी।
भारतीय किसान यूनियन अंबाबता गुट के जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा ने उप जिलाधिकारी गोला के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि उप निबंधक सहकारिता की लापरवाही से यूरिया खाद की आई पूरी रैक गोला के रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर भीग गई है। उनका कहना है कि पूरे जिले में किसान खाद के लिए त्राही त्राही कर रहे हैं।जरूरत मंद किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगकर लाठी डंडे खा रहे हैं। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे कठिन समय में खाद की आई रैक को सुरक्षित तरीके से ना बटवाने के लिए उप निबंधक दोषी हैं।वह अगर सूझबूझ से काम लेते तो यूरिया खाद को रेलवे स्टेशन से ही सीधे किसानों को बांटा जा सकता था। किसान अपने साधनों से स्टेशन से ही खाद उठा सकते थे।खाद भीगने से बच जाती। संगठन मामले की जांच कराके जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करता है। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार वर्मा, मूलचंद, सत्य प्रकाश,सर्वेश कुमार, कमलेश कुमार मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।