बाह, बटेश्वर के गांव भरतार में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रधान प्रतिनिधि नारायण सिंह की पहल पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चकमार्ग की गाटा संख्या 286,295,288 की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटाया गया ।

कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर मिट्टी डलवाकर पुनःसरकारी नियंत्रण स्थापित किया गया इस अभियान में उपस्थित रहे राजस्व निरीक्षक रामनिवास क्षेत्रीय लेखपाल कार्तिकेय सिंह तथा बटेश्वर से उप निरीक्षक एस पी सिंह तोमर पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *