जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

कालपी/जालौन स्थानीय रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेन से कटकर मौत की घटनाओं के मामले में कमी नहीं हो पा रही है। बीती रात को कालपी रेलवे ट्रेक में ट्रेन से कटकर पल्लेदार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।


बीती रात में रेलवे स्टेशन के नजदीक कांशीराम आवासीय कालौनी में पानी की टंकी के सामने खम्बा नम्बर 1273/1274 के ट्रेक की डाउन लाइन में रात्रि के समय ट्रेन की चपेट में आने से राजू पुत्र गोपाल 35 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।10/11 जुलाई की रात हुई घटना का सुबह करीब 6 वजहें पता चला। सूचना पाकर पुलिस तथा जीआरपी जवानो ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बताते हैं कि मृतक राजू काशीराम आवासीय कालौनी के ब्लॉक में अपने पिता के साथ रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीते गुरुवार/शुक्रवार की रात में मौत हुई लेकिन सुबह लगभग 6 बजे सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ज्ञात हो कि कालपी रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे ट्रैक में ट्रेन की चपेट में आकर तमाम लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन यह सिलसिला कर नहीं पा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।