सूरज गुप्ता
इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र इटवा अन्तर्गत पिपरी महरी गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आयीं है। पिपरी महरी गांव निवासी 21 वर्षीय मग्गी मिश्रा पुत्र जनक मिश्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि मग्गी मिश्रा शादीशुदा नहीं था और उसकी उम्र महज 21 बर्ष थी। यह घटना पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल पैदा कर गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। वहीं ग्रामीणों ने अनुमान में मृतक मग्गी मिश्रा के आत्महत्या करने के पीछे पारिवारिक कारण, मानसिक तनाव या अन्य कोई व्यक्तिगत कारण लगा रहे हैं, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक मग्गी मिश्रा के परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष इटवा ने बताया कि मृतक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *