सूरज गुप्ता
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व उपजिलाधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में देवेन्द्र मणि त्रिपाठी तहसीलदार इटवा एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया नारायन लाल श्रीवास्तव की मौजूदगी में शनिवार को कुल 30 अदद (देशी/कच्ची शराब) मालों का विधिवत विनिष्टीकरण कर निस्तारण किया गया। यह कार्यवाही अवैध शराब के व्यापार और उपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और समाज में नशे के दुष्प्रभाव को कम करना है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *