सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्रों से खाद्य, मादक पदार्थों व मानव तस्करी के साथ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार की रात नेपाल के मर्यादपुर पुलिस चौकी पर दोनों देश के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद खुनुवां पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दोनों देश की सुरक्षा अधिकारियों के आपसी तालमेल व सहयोग से अपराध व तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकता है।मर्यादपुर पुलिस चौकी निरीक्षक सुरेन्द्र विक्रम शाह ने कहा कि सीमा पार से आने जाने वाले हर व्यक्ति को सघन तलाशी के बाद ही जाने दिया जायें। दोनों देश की सुरक्षा अधिकारियों में सहयोग बना रहता है और आगे भी जारी रहेगा। जो अपराधी घटना करने भारत से नेपाल चले आते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें भारत को सौंप दिया जाता है। बैठक में गो तस्करी, खाद्य पदार्थ, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान कांस्टेबल अनिल कुमार, रोशन, गोपाल भारती, सुनीता आदि मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *