सूरज गुप्ता
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी जी समवाय द्वारा विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ह्रदयनगर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांवों के पशुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कमाण्डेंट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 चन्दन तालुकदार व समवाय प्रभारी जगदीश प्रसाद की देखरेख में शिविर का संचालन हुआ। उन्होंने पशु पालकों को पशुओं की देखभाल और खान-पान सम्बन्धी जरूरी जानकारी दी। पशुओं की जांच कर निःशुल्क दवा वितरण किया। सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी सीमा की सुरक्षा के साथ- साथ सीमावर्ती गांवों में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाती है। सीमा क्षेत्र के गांव में समय- समय पर एमसीए और वीसीए कैम्प लगा कर ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कैम्प के माध्यम से लगभग 56 पशुओं को इससे लाभान्तरित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed