फतेहपुर,
भगवान प्रसन्ननाथ भगौली तीर्थ में श्रावण के पहले सोमवार पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों ने 45 किलोमीटर पैदल चलकर किया जलाभिषेक

तहसील फतेहपुर के भगवान प्रसन्ननाथ भगौली तीर्थ, थाना बड्डूपुर (जनपद बाराबंकी) में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। तड़के सुबह से ही हज़ारों श्रद्धालु बेलपत्र, पुष्प, गंगाजल और दूध के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे।

विशेष आकर्षण रहा कांवड़ यात्रा, जिसमें भक्त छोटे महादेव (भगवान प्रसन्ननाथ दरबार) से जल लेकर लगभग 40 से 45 किलोमीटर की पदयात्रा कर रामनगर के बड़े महादेव तक पहुंचे। नंगे पांव चलकर, डीजे, ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ भक्तों ने पूरे मार्ग में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय कर दिया।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

भक्तों ने जलाभिषेक कर अपनी मंगल कामनाएं प्रकट कीं और शिव दरबार में मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

एम.डी. न्यूज के लिए फतेहपुर (बाराबंकी) से — शिवकुमार वर्मा की रिपोर्ट |

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।