मोबाइल की दुकान थाने से मात्र सौ कदम की दूरी पर पुलिस सोती रही ।पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान

बदायूं विकासखंड कादर चौक थाना से 100 मीटर की दूरी पर है ।यह दुकान के कादर चौक कस्बे के शिवानी कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल चोरी किए जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के नगला तिलक गांव के रहने वाले किशन यादव पुत्र प्रेम पाल सिंह की थाना कादर चौक कस्बे के ब्लॉक के गेट पर शिवानी कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। वह नए मोबाइल बेचने तथा मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। रविवार को वह अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। कि रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उनकी दुकान में चोरी कर ली। उन्होंने सोमवार सुबह 8:00 बजे अपनी दुकान खोली तो देखा दुकान का सामान तितर बितर पड़ा था। उन्होंने बताया उनकी दुकान से 25 नए मोबाइल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये पुराने मोबाइल जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये, रिपेयरिंग वाले 30 मोबाइल फोन ग्राहकों के 15 मोबाइल रिपेयर फोल्डर 45 मोबाइल के कीपैड जिनकी कीमत लगभग 60000 रुपए अज्ञात चोर शटर तोड़कर चोरी कर ले गए। इस मामले की उन्होंने कादर चौक थाने में तहरीर दी है। और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्दी से जल्दी चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।