वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने की दृष्टिगत थाना उझानी क्षेत्र अंतर्गत बाबूजी कल्याण सिंह चौक, थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत अवंती बाई चौराहा तथा लालपुल तिराहा पर कांवड़ यात्रा पुलिस सहायता केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। राजमार्ग से होकर गुजरते शिव भक्त कावड़ियों की सहायतार्थ थाना उझानी, सिविल लाइंस व कोतवाली क्षेत्र में कावड़ यात्रा पुलिस सहायता केंद्र सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कावड़ यात्री व गणमान्य लोक मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव भक्तों पर श्रद्धा भाव से पुष्प वर्षा करते हुए फल इत्याद से सेवा की इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ,पुलिस उपाधीक्षक उझानी डॉक्टर देवेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।