रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह

लखीमपुर खीरी में तेज हवा और बारिश ने एक गरीब परिवार की छत छीन ली। रविवार की देर रात जब अधिकतर लोग चैन की नींद सो रहे थे, तभी एक मजदूर के घर का टीन शेड से बना आशियाना तेज हवाओं की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। उस समय घर में गहरी नींद में सो रहे उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियां चोटिल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे ने परिवार को खुले आसमान के नीचे ला खड़ा कर दिया है।

बिजुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत कांप के मजरा उत्तर टांडा में निवासी विकास कुमार चेन्नई में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी कृष्णा देवी और उनकी दो बेटियां (10) पायल, (6) रितिका थीं। परिजनों के मुताबिक, विकास कुमार चेन्नई में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। गांव में उनकी पत्नी कृष्णा देवी ही मेहनत-मजदूरी करके दो बच्चियों को पाल रही हैं। घटना के बाद से परिवार मानसिक रूप से भी काफी परेशान है।
लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजा

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान ने तत्काल स्थानीय लेखपाल जगन्नाथ को घटना से अवगत कराया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि परिवार इस संकट की घड़ी में दोबारा अपने जीवन को संवार सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।