बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित पांडव कालीन लोधेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उंमडी। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधौरा में स्थित यहां प्राचीन मंदिर पौराणिक महत्व का है। सुबह 5:00 से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों भक्तों ने पवित्र शिवलिंग का जल अभिषेक किया। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर के मठ पुजारी आदित्य महाराज के अनुसार सावन में भगवान शिव हर शिवलिंग में विराजते हैं। श्रद्धालु पहले अभ्यारण तालाब में स्नान करते हैं फिर बेलपत्र धतूरा और शमी की लकड़ी से भगवान का पूजन करते हैं। पौराणिक मान्यताओं से जुड़ यह मंदिर सावन के महीने में प्रदेश भर से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। भक्तगण यहां रुद्राभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगते हैं। किसी अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

बाराबंकी की यह पावन धरती पांडव कल से लेकर सतयुग तक कई देवताओं और महापुरुषों के पदचिह्नों से पवित्र मानी जाती है।
लोधेश्वर महादेव मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के द्वारा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है अर्धसैनिक बल भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाएं गए हैं महादेव मंदिर के पास ही पुलिस का कंट्रोल रूम बनाया गया है।


सीसीटीवी कैमरे से पूरा मेला परिषद की पुलिस के द्वारा निगरानी की जा रही है मेले में आने वाले शिव भक्तों और कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध बाराबंकी जिला प्रशासन के द्वारा किए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।