मितौली खीरी, 14 जून 2025: बरसात होते ही संपर्क मार्ग पर जलभराव के कारण कीचड़ हो जाने से लोगों को निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले की मितौली तहसील के अंतर्गत दानपुर- टिकरिया संपर्क मार्ग में बरसात के चलते कीचड़ हो जाने से राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग सिंगल संपर्क मार्ग है जो कि दानपुर और टिकरिया दोनों ग्राम सभाओं सहित आस पास के कई गाँवों को जोड़ता है। जिसपर सीजन के समय दिन रात आवागमन रहता है। किंतु रास्ता कच्चा एवम खराब होने के कारण पथिकों को मुसीबत भी उठानी पड़ती है। कई चुनाव आये, सरकार बनी किन्तु इस मार्ग की ओर किसी की भी दृष्टि नहीं गयी जिसका खामियाजा क्षेत्र के राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है और विकास के दावे खोखले सिद्ध हो रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।