बाराबंकी।पौधे रोपित करने से अधिक महत्वपूर्ण है उनकी समुचित देखभाल एवं उनका पालन पोषण करना।विगत वर्ष से प्रदेश सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर सभी लोगों से एक पेड़ अपनी मां के नाम रोपित करने की अपील की जा रही है।जिस पर अमल करते हुए लोग बड़े पैमाने पर पौधे लगा रहे है जो पर्यावरण संरक्षण हेतु एक सराहनीय कदम है परंतु पौध रोपण के बाद व्यक्ति की यह भी अहम जिम्मेदारी बनती है कि जबतक वह पेड़ बड़ा ने हो जाए तब तक उसे अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करना होगा तभी हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सच्ची जिम्मेदारी निभा सकेंगे।


उक्त विचार जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने विकासखंड देवा के ग्राम करौंदा में आमोद यादव के प्लॉट में एक पेड़ मां के नाम आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सोमवार को व्यक्त किए।प्लॉट में आम ,लीची,नींबू,मुसम्मी,संतरा सहित कई फूल प्रजाति के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रदेश विधि सलाहकार दान सिंह यादव एडवोकेट,प्रमोद यदुवंशी,राजेंद्र गौतम,उमेश यादव, रंजीत कुमार यादव,मोहम्मद सगीर,मोहम्मद शमीम,विवेकानंद उर्फ रवि यादव,अर्जित यादव आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।