उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता)
कठेला/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कठेला समयमाता पुलिस द्वारा वाद संख्या 1530/02 धारा 147/148/336/427/323/504/506 भादवि व 7 ला0कि0 एमेडमेन्ट एक्ट से सम्बन्धित 01 वारन्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी सुरेश पुत्र जगदीश निवासी कठेली गर्वी टोला पटना थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कपिलमुनि तिवारी व कांस्टेबल नितीश यादव मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।