सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र गोल्हौरा के ग्राम बनगाई बाबा में दबंग द्वारा दंबगई एवं गुण्डई से घर, जमीन व जायदाद पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित पवन कुमार मिश्रा पुत्र सर्वजीत मिश्रा निवासी ग्राम बनगाई बाबा पोस्ट-गौरा बाजार थाना-गोल्हौरा सिद्धार्थनगर ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराकर न्याय करने की विनती किया हैं। डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देते समय पीड़ित पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि उसके घर, जमीन व जायदाद पर गांव का ही मोहम्मद इस्माइल पुत्र वसालत द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उपरोक्त दबंग व्यक्ति हमारे बड़े भाई सर्वजीत मिश्रा पुत्र जटाशंकर मिश्रा को काफी प्रभावित कर रखा है। इन्हीं सब के चक्कर में मेरे बड़े भाई आये दिन मार-पीट व झगड़ा करते है तथा मुझे हिस्सा नहीं दे रहे है। मेरे बड़े भाई व उसके दबंग व्यक्ति द्वारा मेरे परिवार पर भी गन्दी निगाह रखते हैं। अतः आप लोग मेरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर प्रार्थी के साथ न्याय करने की कृपा करें। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने पीड़ित पवन कुमार मिश्रा के प्रार्थना पत्र को पाते ही तुरन्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी इटवा आदेश करते हुए संयुक्त रूप से जांच कर विधिक कार्यवाही करें। कानून व्यवस्था कायम करें व विवाद का निस्तारण करायें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।