सूरज गुप्ता
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु0 मायावती जी के दिशा-निर्देश पर हर बूथ पर पांच यूथ अभियान शुरू किया गया है। समस्त कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर अभियान चलायें मजबूत साथियों को पार्टी का सदस्य बनायें। उक्त बातें बसपा नेता पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भगगोभार में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई हत्या लोट आम बात हो गई है कानून नाम की कोई चीज नहीं है। उक्त दौरान बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने कहा कि दलितों पिछड़ों और खास तौर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किये जा रहे हैं। जिस का जीता जागता उदाहरण है बाराबंकी में बसपा जिलाध्यक्ष की बेटी को गोलियों से भून डाला गया, मगर प्रदेश सरकार मौन है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने में लग जायें, आने वाला दिन में बसपा सरकार बनना तय है। विधानसभा प्रभारी इन्द्रजीत गौतम ने कहा कि बसपा सरकार में सर्व समाज का उत्थान और सम्मान होगा, हम-सब मिल कर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर काम कर बहन कु0 मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने वाले हैं। बैठक में मुख्य रूप से विजय पाल कन्नौजिया, मोहम्मद कैफ, विनोद कुमार राव, श्री राम बाबू, ड0 अशोक कुमार बौद्ध, शीश कुमार बौद्धाचार्य, प्रिंस अम्बेडकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।