पत्रकार और प्रशासन एक दूसरे के पूरक हैंः एसडीएमखैर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीएम व सीओ को किया गया सम्मानितखैर: कस्बा में मोहल्ला हरनारायन स्थित भगवती पैलेस में सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष अनिल गोविल के नेतृत्व में पत्रकार बंधुओ ने एसडीएम सुमित सिंह व सीओ वरूण कुमार सिंह,इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी,क्राइम इंस्पेक्टर अनुज शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पटका पहनाकर एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल गोविल ने कहा कि पुलिस प्रशासन के बल पर ही व्यापारी एवं समाज के लोग अपने को सुरक्षित रखते हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर यह बदमाशों से मोर्चा लेकर लोगों की लड़ाई लड़ते हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों का सम्मान बनता है। इस तरह के कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान से मनोबल बढ़ता है। बीते दिनों कस्बा में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया है। चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। और घटना का खुलासा किया है। इसी तरह गांव नगोला में जातिय संघर्ष को पुलिस प्रशासन ने बड़ी घटना होने से रोका। और समय रहते दोनों पक्षों पर कठोर कार्यवाही की। खैर कस्बा में लगने वाले जाम को लेकर भी रणनीति बनायी। भारी वाहनों को रोकने से जाम से निजात मिली। इससे जनमानस में पुलिस विभाग का भरोसा बढ़ाते हुए राज्य सरकार का मान बढ़ाने का काम किया गया। एसडीएम सुमित सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है इनके सजगता के बिना समाज का कल्याण नही हो सकता जनता की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों तक व शासन प्रशासन को बताने का सहासकि कार्य पत्रकार ही करते हैं। पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है। सीओ वरूण कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार और पुलिस प्रशासन एक दूसरे के पूरक हैं। इनके बिना समाज का भला नही हो सकता। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अश्वासन दिया कि किसी भी पत्रकार को कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग,व्यापारी नेता एवं समाजसेवी अतुल गोयल,दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश गोयल,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष विश्वास शर्मा,तहसील अध्यक्ष राजीव रतन शर्मा,जिला महामंत्री अमन मलिक,पुनीत शर्मा,राजकुमार,सौरभ शर्मा सहित अन्य पत्रकार व व्यापारी मौजूद रहे।

