आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध क्लीनिक पर छापा मारा।स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान क्लीनिक अवैध रूप से संचालित मिलता पाया गया, जिसके बाद तुरंत प्रभाव से उसे सील कर दिया गया।कार्रवाई एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानिया, जिला निरीक्षक जगपाल चाहर और फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप रावल के नेतृत्व में की गई। टीम ने मौके पर मौजूद क्लीनिक संचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जा रहा है कि इस झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं, जिसके बाद यह निर्णायक कदम उठाया गया।कार्रवाई के बाद इलाके के झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टर – बलराम सिंह निषाद

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *