पिहानी क्षेत्र में स्थित रामपुर कोड़ा गांव के निवासियों ने साधनांवा फीडर के एक लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, समथरी पिहानी का रहने वाला यह व्यक्ति गांव में कटिया और मोटर चलाने के नाम पर पैसे वसूलता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पैसे न देने पर वह गांव की बिजली काट देता है और भुगतान होने तक कनेक्शन नहीं जोड़ता। इतना ही नहीं, उस पर अपने करीबी आशीष सिंह की चक्की को चोरी की बिजली से चलवाने का भी आरोप है। इसके लिए उसने गांव के नलकूप का ट्रांसफॉर्मर खराब कर दिया है।
वर्तमान में भी ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोपी लाइनमैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।

रिपोर्ट हरीराम वर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।