बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिजली का तार डालने को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था। विवाद के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं वहीं तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। गांव के हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। बता दें कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में एहतियातन पुलिसफोर्स को तैनात किया गया है। पूरा मामला बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला का है।

रिपोर्टर रजत अग्रवाल

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *