बदायूं,बिसौली उत्तर प्रदेश लेखपाल संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंप कर हापुड़ में डीएम द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न के कारण लेखपाल सुभाष मीणा की मौत पर रोष जताया लेखपालों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। ऐसा ही हापुड़ में हुआ ।डीएम के कथित उत्पीड़न के चलते लेखपाल सुभाष मीणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने मुख्यमंत्री से आश्रितों को आर्थिक सहायता देने व नौकरी देने के साथ मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और अधिकारियों के व्यवहार में सुधार करने की मांग की, ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव संदीप कुमार, दीपक भटनागर, शोभित कुमार, मोहित शर्मा, श्याम मोहन शर्मा, राहुल सिंह, प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, रिंकी बाथम, रिंकी गुप्ता, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, लोकपाल सिंह, रामावतार यादव, अनमोल मिश्रा, अनुज, आदित्यकांत, आदित्य कुमार, सतीश चंद्र शर्मा, यादवेंद्र शर्मा ,शिशुपाल सागर, शिव हरी, पंकज ,सत्यम, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *