आज सैदनगर ब्लॉक में राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती परिणीता सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश सचिव निगार बेगम के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य था — सक्रिय सदस्यता अभियान, जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी के निर्देशानुसार 14 जुलाई से अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में शुरू किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिलखंड क्षेत्र महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शशी वाला ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, श्री मोहम्मद उस्मान बबलू ने किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा पर चलते हुए किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज बनकर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा सपना है जयंत चौधरी को प्रधानमंत्री बनते देखना।
वहीं, एडवोकेट शशी वाला ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी के विचारों से अवगत कराया।
निगार बेगम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह अकबर, फिरोज आलम खान, तराना बेगम, महफूज खान, शकील सैफी, मंजू खान, मोहसिन नाना, जुनैद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

संवाददाता रफीउल्लाह खान

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।