बिजनौर। डीएम ने पिछले माह की अपेक्षा इस माह में जिले की रैंक कम पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कार्य प्रगति को बढ़ाएं और विभागीय कार्यों में मानक के अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित करें।उन्होंने एनआरएलएम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पूरी गंभीरता के साथ विभागीय कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैंक प्रभावित न होने पाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बी ग्रेड प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिए की विभागीय कार्यों में संवेदनशीलता बरतें और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य मंत्री डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल से संबंधित बैठक आयोजित हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग करें और अपनी विभागीय प्रगति को संबंधित पोर्टल पर शत प्रतिशत रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि कार्य की प्रगति प्रदर्शित हो। इस अवसर पर सीडीओ पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्साधिकारी कौशलेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर मौहम्मद ज़ीशान

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।