लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। मंगलवार को लखीमपुर के मितौली में किसान सेवा सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गोदाम खुलते ही लोग यूरिया खाद लेने के लिए टूट पड़े। जल्दबाजी में लोगों ने अव्यवस्था फ़ैला दी। इससे यूरिया खाद का वितरण मुश्किल हो गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लि‌ए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को लाइन में खड़ा किया और व्यवस्थित तरीके से वितरण शुरू करवाया। समिति की सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
क्षेत्र के किसानों को सुचारू रूप से यूरिया खाद दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की मांग के अनुसार, स्टॉक खत्म होते ही शाम तक नई खेप आ जाएगी।

रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।