मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 10 बोरी यूरिया खाद व 01 साईकिल के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  • धारा-11 कस्टम अधिनियम में कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया।

उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2025 ( सूरज गुप्ता )
मोहाना/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा 10 बोरी यूरिया खाद व 01 साईकिल के साथ एक अभियुक्त को ग्राम निरंजनपुर में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। वहीं बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। पकड़े गये अभियुक्त अनरजीत पुत्र रामराज ग्राम पतीला बगही थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। वहीं गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में एसएसबी के एएसआई/जीडी कमल किशोर, आ/सा नीरज वर्मा, आ/सा महिला कृष्णा कुमारी, पुलिस के
हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल अनुराग तिवारी मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।