पुलिस ने चोरी के वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 04 नफर बालअपचारी को लिया हिरसात में

  • कब्जे से 14 अदद एलईडी टीवी, 33 अदद सीलिंग फैन, 26 अदद एलईडी बल्ब, 01 अदद फोटोकापी मशीन, 02 अदद सीपीयू, 02 अदद मानीटर, 02 अदद कीबोर्ड, 01 अदद माउस मय केबल, 01 अदद हार्ड डिस्क, 02 अदद बैटरी आदि बरामद।

उत्तर प्रदेश 15 जुलाई 2025( सूरज गुप्ता )
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मंयक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा मंगलवार को मु0अ0सं0 130/2025 धारा 305(ए),331(4),317(2) BNS से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा 04 नफर बालअपचारी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा हैं। वहीं बरामदगी में 14 अदद एलईडी टीवी, 33 अदद सीलिंग फैन, 26 अदद एलईडी बल्ब, 01अदद फोटोकापी मशीन, 02 अदद सीपीयू, 02 अदद मानीटर, 02 अदद कीबोर्ड, 01 अदद माउस मय केबल, 01 अदद हार्ड डिस्क, 02 अदद बैटरी व 5200 रूपये नगद बरामद किया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तगण/बालअपचारी में इकरामुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी विनयका थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर, दुर्गेश रस्तोगी पुत्र सोहन रस्तोगी निवासी जगदीशपुर खुर्द थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर, राजेश गुप्ता पुत्र जनार्दन गुप्ता निवासी महरिया थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर सहित चार नफर बालअपचारी हैं। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, उप निरीक्षक ग्यासुद्दीन खां, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार लाल, हेड कांस्टेबल अशोक पासवान, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल संजय चौरसिया, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल समरबहादुर यादव, कांस्टेबल शनि गुप्ता, कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल रोशन यादव मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *