कालपी/जालौन नगर के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा का जन्मदिन धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष भारत सिंह यादव तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।
जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही वरिष्ठ भाजपाई एवं समर्थक हाइवे रोड स्थित यमुना नदी के समीप लक्ष्मी बाई पार्क में एकत्रित हो गए। पूर्वाह्न 11 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू हुआ इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि मानव के लिए वायु बहुत जरूरी है ऑक्सीजन एवं वायु हमको पेड़ो से मिलती है, इसलिए धरती में वृक्ष होना अति आवश्यक है। सभी लोग एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा एक पेड़ मां के नाम से भी लगाकर अभियान को सफल बनाएं। पूर्वकेन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे उतना ही तापमान कम होगा, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को हरा भरा बनाए रखें।
इस मौके पर शिशुपाल सिंह पप्पी यादव, अमरदीप पांडेय, अरविंद सिंह राठौर, आशु बाबा,
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पूर्व सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर पौधारोपण किया गया
पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा का अंकित सिंह, पूर्व नगर महामंत्री सत्येंद्र चौहान, अमरदीप पांडे, कार्तिक द्विवेदी, आदित्यपंडित, सभासद राकेश यादव, सभासद प्रतिनिधि आशु बाबा शिव बुंदेला, रविंद्र कोरी, दिग्विजय सिंह चौहान, शरद कुमार तिवारी अमन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।