झांसी के बरुआसागर में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना मंगलवार सुबह बस स्टैंड पेट्रोल पंप के सामने शिक्षा प्रतिक्षण संस्थान बाउंड्री के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। है,स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की,लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की है।वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अज्ञात व्यक्ति की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *