हरदोई……..सांडी। शादी टूटने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव ककेड़ी निवासी मुकेश कुशवाहा (25) खेती करता था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। 15 जून को तिलक और 22 जून को उसकी बरात जानी थी। इससे पहले लड़की पक्ष को किसी व्यक्ति ने मुकेश के खिलाफ भड़का दिया।
सोमवार शाम लड़की पक्ष ने फोन करके शादी करने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर मुकेश देर रात घर से निकला और गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक के परिजनों ने बताया कि शादी टूटने से वह परेशान था। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *